Last Updated: Sunday, January 1, 2012, 13:38
तेहरान : ईरान ने दावा किया है कि उसके वैज्ञानिकों ने देश का पहला परमाणु ईंधन छड़ तैयार किया है। पश्चिम काफी पहले से तेहरान के इस क्षमता से संपन्न होने का संदेह जताता रहा है।
रविवार की घोषणा से पहले ईरान ने कहा था कि विदेशी बाजारों से खरीद पर अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों के कारण वह ईंधन छड़ बनाने को मजबूर है।
ईरान की परमाणु उर्जा एजेंसी की बेवसाइट पर बताया गया कि स्वेदश निर्मित छड़ को तेहरान के शोध परमाणु संयंत्र में पहले ही लगाया जा चुका है।
यह साफ नहीं हो सका कि ईंधन छड़ में संवर्धित यूरेनियम लगा था या इसे खाली ही लगाया गया। (एजेंसी)
First Published: Monday, January 2, 2012, 00:30