`ईरान को यूरेनियम संवर्धन का पूरा हक`

`ईरान को यूरेनियम संवर्धन का पूरा हक`

बगदाद : विश्व ताकतों के साथ बगदाद में हो रही वार्ता में तेहरान के मुख्य वार्ताकार सईद जलीली ने आज कहा कि ईरान को यूरेनियम संवर्धन का पूरा अधिकार है।

जलीली ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि शांतिपूर्ण परमाणु उर्जा और यूरेनियम संवर्धन का हमें पूरा अधिकार है। संवर्धन का इस्तेमाल शांतिपूर्ण उद्देश्यों के साथ-साथ परमाणु हथियार विकसित करने में भी किया जा सकता है। ईरान की परमाणु महत्वाकांक्षा पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय की मुख्य चिंता यही है।

इस बीच, ईरान और दुनिया के छह ताकतवर देशों के बीच परमाणु मुद्दे पर हो रही बातचीत आज संपन्न हो गयी। हालांकि, बातचीत के बाद कुछ खास नतीजा नहीं निकल सका। वार्ता के दौरान सिर्फ एक समझौता हुआ जिसमें अगले महीने फिर रूस की राजधानी मॉस्को में बैठक करने का फैसला किया गया। (एजेंसी)

First Published: Friday, May 25, 2012, 12:41

comments powered by Disqus