ईरान में पांच बलात्कारियों को सरेआम फांसी

ईरान में पांच बलात्कारियों को सरेआम फांसी

तेहरान : ईरान के दक्षिण पश्चिमी शहर यासोउज में दुष्कर्म के पांच दोषियों को एक पार्क में सरेआम फांसी दी गई। पांचों में से चार ने एक महिला को उसके मंगेतर के पास से उठा लिया और दुष्कर्म किया। पांचवां एक अन्य महिला के साथ दुष्कर्म करने का दोषी ठहराया गया था। सजा-ए-मौत पाने वाले सभी 30 वर्ष के हैं। ईरान में मादक पदार्थो की तस्करी, हत्या, यौनाचार, दुष्कर्म और डकैती के आरोपियों को पत्थर मार कर मौत की सजा देने का प्रावधान है। (एजेंसी)

First Published: Friday, December 28, 2012, 00:35

comments powered by Disqus