Last Updated: Tuesday, December 20, 2011, 05:42
वाशिंगटन : अमेरिकी यात्रा पर आए जापान के विदेश मंत्री ने वॉशिंगटन के रूख से असहमति जताते हुए कहा कि उनका देश ईरान से तेल का आयात करना बंद नहीं करेगा।
अमेरिका की विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन से बातचीत के बाद जापानी विदेश मंत्री कोइचीरो गेम्बा ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम के मद्देनजर उसके संस्थानों पर जापान द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों के बारे में बताया। हिलेरी और गेम्बा की बातचीत उत्तर कोरिया पर केंद्रित थी। गेम्बा ने कहा, ‘मेरा मानना है कि यदि ईरान से कच्चे तेल के आयात पर रोक लगायी गयी तो उसका प्रभाव पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर पड़ने का खतरा है।’
गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय परमाणु उर्जा एजेंसी समेत अनेक संगठनों द्वारा ईरान पर परमाणु कार्यक्रम को आगे बढ़ाने के आरोप लगाने के बाद अमेरिका और यूरोपीय देश ईरान पर वैश्विक दबाव बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं।
(एजेंसी)
First Published: Tuesday, December 20, 2011, 11:12