Last Updated: Tuesday, April 3, 2012, 05:53
अबूजा : उत्तरी नाइजीरिया के तीन शहरों में बंदूकधारियों ने एक पुलिसकर्मी समेत आठ लोगों की हत्या कर दी। संदेह है कि घटना को अंजाम देने वाले इस्लामी बोको हरम गुट के सदस्य हैं।
नाइजीरिया के मैदीगुरी शहर स्थित स्टेट सिक्योरिटी सर्विस (एसएसएस) कार्यालय के अधिकारी इब्राहिम स्टेनली मालगिवी को बंदूकधारी ने गोली मार दी। बोरनो राज्य में एसएसएस के निदेशक अहमद अबदुल्लाही ने फोन पर इस घटना की पुष्टि की।
इसके अलावा कदुना राज्य के रिगासा लगाबी क्षेत्र में एक पुलिस अधिकारी और एक पॉलीटेक्निक अध्यापक को भी अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मार दी। कदुना के पुलिस प्रवक्ता अमीनु लावेन ने इस घटना की पुष्टि करते हुये कहा कि इस मामले की जांच शुरू कर दी गयी है।
(एजेंसी)
First Published: Tuesday, April 3, 2012, 11:48