उत्तरी यमन में हिंसा जारी, 12 लोगों की मौत

उत्तरी यमन में हिंसा जारी, 12 लोगों की मौत

सना : उत्तरी यमन में हिंसा जारी रहने के बीच शिया जैदी और सलाफिस्ट के बीच झड़पों में आज 12 लोगों की मौत हो गयी। जनजातीय सूत्रों ने बताया कि आज की झड़पों में 12 लोगों की मौत हो गयी जबकि कई अन्य घायल हो गए।

इसके पहले की खबरों में कहा गया था कि झड़पों में आठ लोगों की मौत हो गयी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जैदी विद्रोहियों ने रेदा में एक मस्जिद पर गोलीबारी की और एक स्कूल को विस्फोट से उड़ा दिया। (एजेंसी)

First Published: Saturday, September 22, 2012, 22:31

comments powered by Disqus