उत्तर कोरिया के पास बचा है बातचीत का विकल्प : जॉन केरी

उत्तर कोरिया के पास बचा है बातचीत का विकल्प : जॉन केरी

उत्तर कोरिया के पास बचा है बातचीत का विकल्प : जॉन केरीवाशिंगटन : परमाणु शक्ति के तौर पर उत्तर कोरिया की स्वीकृति स्पष्ट रूप से खारिज करते हुए अमेरिका ने कहा कि उसके पास परमाणु निशस्त्रीकरण के लिए वार्ता में शामिल होने का विकल्प बचा हुआ है।

अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी ने कल यहां संवाददाताओं से कहा, ‘उनके पास परमाणु निशस्त्रीकरण के लिए वार्ता में शामिल होने का विकल्प है। चीन ने भी यही नीति अपनायी है। अगर वह संयुक्त राष्ट्र और वैश्विक समुदाय की जरूरतों के अनुरूप व्यवहार करेंगे तो हम स्पष्ट रूप से उनकी जनता की जरूरतों को देखते हुए उनकी मदद करेंगे।’

अमेरिका के दौरे पर आए दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री युन ब्यूंग-से के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में केरी ने कहा कि दक्षिण कोरिया को यह स्पष्ट करना चाहिए कि वह परमाणु निशस्त्रीकरण के लिए गंभीर होकर वार्ता में शामिल होने के लिए तैयार है।

केरी ने कहा, ‘अगर वे गंभीर हैं, उकसावपूर्ण रवैया छोड़ देते हैं और गंभीर होकर वार्ता में शामिल होते हैं तो हम भी वार्ता में शामिल होने के लिए तैयार हैं। हमने हमेशा कहा है कि हम पूरे प्रायद्वीप की समस्याओं को सुलझाने की कोशिश करेंगे। इसका मतलब शांति स्थापित करना है।’

केरी ने कहा, ‘लेकिन शांति का मतलब परमाणु शक्ति संपन्न उत्तर कोरिया को स्वीकार करना नहीं है। इसलिए हमें अच्छी तरह पता है कि शर्तें क्या हैं।’ युन ने कहा, ‘कोरियाई प्रायद्वीप में स्थति गंभीर होती जा रही है और अमेरिका और दक्षिण कोरिया के लिए बहुत महत्वपूर्ण है कि अपनी रक्षा क्षमताएं बढ़ाए। अगर उत्तर कोरिया अपनी परमाणु महत्वाकाक्षाएं छोड़ने और अंतरराष्ट्रीय समुदाय का सदस्य बनने के लिए तैयार होता है तो हम कोरियाई प्रायद्वीप में शांति की प्रक्रिया शुरू करने के लिए बातचीत बहाल करने को तैयार हैं।’ (एजेंसी)

First Published: Wednesday, April 3, 2013, 10:02

comments powered by Disqus