Last Updated: Wednesday, April 3, 2013, 00:15

सोल : संयुक्त राष्ट्र प्रमुख बान की मून ने मंगलवार को चेतावनी दी कि कोरियाई प्रायद्वीप का संकट नियंत्रण से बाहर हो सकता है। मून का यह बयान उत्तर कोरिया की इस घोषणा के बाद आया है कि वह अपने परमाणु हथियार कार्यक्रम की जरूरतों को पूरा करने के लिए अपने एक परमाणु रिएक्टर को दोबारा शुरू करेगा।
बान ने प्योंगयांग द्वारा दिए गए कई आक्रामक बयानों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि परमाणु धमकी कोई खेल नहीं है। उत्तर कोरिया की धमकियों के बाद दक्षिण कोरिया में परमाणु क्षमता से लैस अमेरिकी बी-52, बी-2 स्टील्थ बमवषर्क विमान और एक अमेरिकी विध्वंसक पोत तैनात किया गया था। इससे पहले उत्तर कोरिया ने आज घोषणा की कि वह अपने यांगब्योन रिएक्टर को दोबारा खोलेगा। इसने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खतरे की घंटी बजा दी। प्योंगयांग के बड़े सहयोगी चीन ने इसपर खेद प्रकट किया और उससे संयम बरतने को कहा।
उत्तर कोरिया के फरवरी में परमाणु परीक्षण करने के बाद से कोरियाई प्रायद्वीप में तनाव काफी बढ़ गया है। उत्तर कोरिया ने इससे पहले दिसंबर में लंबी दूरी के रॉकेट का प्रक्षेपण किया था। संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों और दक्षिण कोरिया और अमेरिका के वाषिर्क सैन्य अ5यासों का प्योंगयांग ने सोल और वाशिंगटन के खिलाफ गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी देने को उचित ठहराने के लिए इस्तेमाल किया है। उत्तर कोरिया ने अमेरिका पर मिसाइल हमला करने और परमाणु युद्ध की चेतावनी दी थी। संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने शांति बनाए रखने की अपील की। (एजेंसी)
First Published: Tuesday, April 2, 2013, 21:23