एशिया के शीर्ष प्रभावशाली लोगों में सोनिया, मनमोहन

एशिया के शीर्ष प्रभावशाली लोगों में सोनिया, मनमोहन

एशिया के शीर्ष प्रभावशाली लोगों में सोनिया, मनमोहन लंदन : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी दुनिया के 100 सर्वाधिक प्रभाशाली एशियाई लोगों की सूची में शीर्ष पांच में शामिल हैं। चीन के नए राष्ट्रपति शी चिनफिंग शीर्ष पर हैं।

‘द एशियन अवार्डस टॉप 100’ ने सोनिया का हवाला देते हुए कहा कि वह शासन कर रहे संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की प्रमुख हैं और सबसे शक्तिशाली हैं। लंदन में कल वार्षिक एशियन अवार्डस में जारी प्रभावशाली एशियाई लोगों की सूची में सोनिया दूसरे स्थान पर हैं। तीसरे स्थान पर चीन के नए प्रधानमंत्री ली केकियांग हैं। `1.2 अरब की आबादी और करीब दो हजार अरब डालर की अर्थव्यवस्था वाले देश’ के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को इस सूची में चौथे स्थान पर रखा गया है।

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को इस सूची में पांचवां स्थान देते हुए कहा गया है ‘उन्हें देश का अगला प्रधानमंत्री माना जा रहा है।’ इस सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी को नौवें और राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को 19वें स्थान पर रखा गया है। उद्योगपति लक्ष्मी निवास मित्तल को 20वां स्थान मिला है। कुल 100 नामों में सबसे अधिक भारत से 39 हैं। चीन से 15 और फिलीपीन से छह नाम इस सूची में शामिल किए गए हैं। (एजेंसी)

First Published: Wednesday, April 17, 2013, 18:55

comments powered by Disqus