Last Updated: Monday, March 19, 2012, 16:19
वाशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अपने चुनावी अभियान के लिए फरवरी महीने में 4.5 करोड़ डालर का चंदा एकत्र किया।
चुनावी चंदे के तौर पर उनके पास फिलहाल 30 करोड़ डॉलर की राशि एकत्र हो गई है।
ओबामा ने पिछले महीने चंदा एकत्र करने के लिए जोर-शोर से प्रयास किया था। औसतन वह हर महीने 2.3 करोड़ डॉलर की राशि एकत्र कर हैं।
इस साल जनवरी महीने में ओबामा के लिए चंदे के तौर पर 2.91 करोड़ रुपये की राशि एकत्र की गई।
ओबामा के अभियान दल का कहना है कि फरवरी महीने में लगभग साढ़े तीन लाख लोगों ने योगदान दिया। (एजेंसी)
First Published: Monday, March 19, 2012, 21:49