कंबोडिया के पूर्व नरेश नोरोदोम सिहानुक का निधन

कंबोडिया के पूर्व नरेश नोरोदोम सिहानुक का निधन

बीजिंग : कंबोडिया के पूर्व नरेश नोरोदोम सिहानुक का 90 वर्ष की उम्र में आज यहां निधन हो गया। चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने कंबोडिया के उप प्रधानमंत्री निहिक बन छाय के हवाले से बताया कि पूर्व नरेश सिहानुक का आज तड़के करीब दो बजे निधन हो गया।

उन्होंने बताया कि वर्तमान नरेश नोरोदोम सिहामोनी अपने पिता के पार्थिव शरीर को कंबोडिया ले जाने के लिए बीजिंग रवाना हो रहे हैं। कंबोडिया सरकार ने कहा कि राजमहल में सिहानुक का पारंपरिक तरीके से अंतिम संस्कार किया जाएगा।

सिहानुक का जन्म 31 अक्तूबर 1922 को हुआ था और उन्होंने 1941 से 1955 तक देश में शासन किया। इसके बाद फिर 1993 से उन्होंने बागडोर संभाली और सात अक्तूबर 2004 को स्वेच्छा से सत्ता अपने बेटे सिहानोमी को सौंप दी। उन्हें कई वषरें से कैंसर एवं मधुमेह था। उनका बीजिंग में इलाज चल रहा था। (एजेंसी)

First Published: Monday, October 15, 2012, 10:05

comments powered by Disqus