Last Updated: Tuesday, September 25, 2012, 17:32
हनोई : वियतनाम के किसानों ने एक कब्र का पता लगाया है जिसमें वियतनाम युद्ध के दौरान मारे गये कम से कम 20 कम्युनिस्ट सैनिकों के शव हैं।
सैन्य अधिकारी नगुयेन वान फट ने आज कहा कि इन सैनिकों के शव को दाक्षिणी प्रांत दोंग नई में एक रबड़ के बगीचे से बरामद किया गया। ये किसान पिछले सप्ताह धातु के कबाड़ की तलाश कर रहे थे जहां उन्हें यह शव बरामद हुये।
इन सैनिकों के शव की पहचान नहीं हो पाई है। फट ने कहा कि अधिकारियों को 17 जोड़ी रबर की सैंडल मिली हैं। उन्होंने कहा कि ये सैनिक वर्ष 1969 में एक हवाई अड्डे पर हमले के दौरान संभवत: मारे गये थे। उल्लेखनीय है कि इस युद्ध में बड़ी संख्या में वियतनामी और अमेरिकी सैनिक मारे गये थे। (एजेंसी)
First Published: Tuesday, September 25, 2012, 17:31