कांगो में विस्फोट, 206 की मौत - Zee News हिंदी

कांगो में विस्फोट, 206 की मौत



ब्राजाविले (कांगो गणराज्य): कांगो गणराज्य की राजधानी ब्राजाविले में रविवार को हथियारों के एक डिपो में विस्फोटों के कारण कम से कम 206 लोगों की मौत हो गई।

 

ब्राजाविले में एक शवगृह में दोपहर तक 136 शव लाए जा चुके थे और शवों को लाने का काम जारी है। एक स्थानीय अस्पताल ने विस्फोट में कम से कम 237 लोगों के घायल होने की बात कही है। विस्फोट इतना जोरदार था कि राजधानी ब्राजाविले के उत्तरी भाग में घरों की दीवारें हिल गयी। 2,000 से ज्यादा लोगों को घर छोड़कर भागना पड़ा।

 

राष्ट्रपति कार्यालय के डीडीयर बोटसिंदी ने कहा कि एक गिरजाघर के गिर जाने से कई लोग उसमें फंस गए। गिरजाघर के मलबे में कई के फंसे होने की आशंका है। विस्फोट के चलते कई मकान जमींदोज हो गए। कई की खिड़कियां उड़ गई। विस्फोटों के बाद बड़ी संख्या में लोग इलाके से भागते देखे गए।

 

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि विस्फोट शहर के उत्तर में हुआ और इसके कारण शहर के मध्य में घरों के दरवाजे हिल उठे। विस्फोट को शहर के दक्षिणी भाग में भी महसूस किया गया।  (एजेंसी)

First Published: Monday, March 5, 2012, 00:06

comments powered by Disqus