केन्या के गिरजाघरों पर हमले, 16 मरे

केन्या के गिरजाघरों पर हमले, 16 मरे

नैरोबी : केन्या में रविवार को विभिन्न गिरजाघरों पर हुए हमलों में 16 लोग मारे गए। यह जानकारी केन्या के रेडक्रास एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने दी।

क्षेत्रीय पुलिस उपप्रमुख फिलीप न्डोलो ने बताया कि सोमालिया की सीमा से सटे गैरिसा कस्बे में कैथोलिक गिरजाघर और अफ्रीकी इनलैंड चर्च पर कुछ लोगों ने हमला किया।

बीबीसी के मुताबिक हमले में बंदूकों से फायरिंग हुई और ग्रेनेड भी फेंके गए।

केन्या द्वारा अल-शबाब आतंकवादी संगठन के खिलाफ सेना भेजने के कारण सोमालिया की सीमा से सटे इलाकों में अशांति है। यह संगठन सोमालिया में सक्रिय है।

किसी भी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन सूत्रों के अनुसार इसके पीछे अल-शबाब का हाथ हो सकता है। (एजेंसी)

First Published: Sunday, July 1, 2012, 20:05

comments powered by Disqus