क्वेटा में पुलिस पर हमले में 38 मरे

क्वेटा में पुलिस पर हमले में 38 मरे

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के दक्षिण पश्चिम हिस्से में स्थित क्वेटा शहर में एक आत्मघाती हमले में तीन शीर्ष पुलिस अधिकारी सहित 38 लोग मारे गए और 50 से अधिक लोग घायल हो गए। यह हमला एक दिवंगत पुलिस अधिकारी के जनाजे को निशाना बना कर किया गया।

बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा के पुलिस लाइंस में यह हमला उस वक्त हुआ, जब प्रांत के शीर्ष पुलिस अधिकारी सहित करीब 300 लोग पुलिस थाना अध्यक्ष मोहीब उल्ला के जनाजे में मौजूद थे। मोहीब की आज सुबह गोली मार कर हत्या कर दी गई थी।

नगर पुलिस प्रमुख मीर जुबैर महमूद ने बताया, ‘यह एक आत्मघाती हमला है और हमलावर ने खुद को प्रवेश द्वार पर विस्फोट कर उड़ा दिया जहां उसे ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने रोका था।’ वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 38 लोग मारे गए हैं और 50 अन्य घायल हुए हैं जिनमें ज्यादातर पुलिसकर्मी हैं। बलूचिस्तान के पुलिस प्रमुख मुश्ताक सुखेरा ने बताया कि हमले में 21 पुलिसकर्मी मारे गए हैं। (एजेंसी)

First Published: Thursday, August 8, 2013, 20:06

comments powered by Disqus