Last Updated: Monday, October 22, 2012, 10:03
बिसाउ (गिनी-बिसाउ) : गिनी में सोमवार को तख्तापलट की एक कोशिश हुई, जिसमें छह लोग मारे गए । देश के सैनिकों के एक समूह ने राजधानी बिसाउ के निकट एक सैन्य एयरबेस को अपने कब्जे में लेने की कोशिश की। नाम नहीं बताने की शर्त पर सैन्य मुख्यालय में पदस्थ एक सैन्य अधिकारी ने बताया कि आज सवेरे लड़ाई करीब दो घंटे तक जारी रही। इसके बाद सशस्त्र बलों के प्रमुख एंटोनियो इंडजाई के वफादार सैनिकों ने विद्रोहियों को मात दे दी।
इस मामले में वरिष्ठ अधिकारियों के शामिल होने के कोई संकेत नहीं मिले हैं। तख्तापलट की यह कोशिश सैन्य जुंटा के खिलाफ की गई, जिसने अप्रैल महीने में सत्ता पर कब्जा जमा लिया था। (एजेंसी)
First Published: Monday, October 22, 2012, 10:03