गुरुद्वाराकांड: गोलीबारी के बाद हुई पहली अरदास

गुरुद्वाराकांड: गोलीबारी के बाद हुई पहली अरदास


ओक क्रीक (अमेरिका): अमेरिका के विस्कोन्सिन गुरूद्वारे में गोलीबारी की घटना के लगभग एक सप्ताह बाद कल पहली बार अरदास का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जमा लोगों ने पीड़ितों के लिए प्रार्थना की।

बीते पांच अगस्त को हुई गोलीबारी की इस घटना में छह सिख मारे गए थे। गोलीबारी करने वाला ‘नस्ली उन्माद’ का शिकार पूर्व अमेरिकी सैनिक वेड माइकल पेज भी मारा गया था। लोगों ने घटना में घायल तीन लोगों के जल्दी ठीक होने के लिए भी प्रार्थना की। रविवार की अरदास रिपीट अरदास में शामिल हुए लोगों ने गुरूद्वारे पर लगे झंडे के खंभे को साफ किया।

गोलीबारी में मारे गए सतवंत सिंह कालेका के भतीजे कंवरदीप कालेका ने कहा कि मारे गए लोगों में कुछ ऐसे थे, जिनसे लोग बहुत स्नेह करते थे। गोलीबारी के छह दिन बाद बीते शुक्रवार को इस गुरूद्वारे को आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया। (एजेंसी)

First Published: Monday, August 13, 2012, 20:16

comments powered by Disqus