Last Updated: Tuesday, November 20, 2012, 19:34

गोमा (कांगो) : कांगो में विद्रोहियों ने रणनीतिक तौर पर बेहद महत्वपूर्ण शहर गोमा में धावा बोल दिया और शहर के एक हिस्से एवं अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर कब्जा कर लिया है।
विद्रोही संगठन ‘एम-23’ ने विस्फोटों और मशीनगनों से भीषण गोलीबारी करते हुए पूर्वी कांगों के इस शहर में प्रवेश किया। दो प्रमुख मोचरें शहर के मध्य हिस्से और बुकावू शहर की ओर जाने वाली सड़क पर विद्रोही आगे बढ़ते दिखाई दे रहे हैं।
विद्रोहियों को पड़ोसी देश रवांडा की कथित तौर पर मदद मिल रही है। वैसे रवांडा की सरकार ने इससे इनकार किया है।
व्रिदोहियों के प्रवक्ता कर्नल वियाने काजरामा ने मंगलवार को टेलीफोन के जरिए बताया, ‘अब हम गोमा शहर के भीतर पहुंच गए हैं। हमने शहर के मध्य हिस्से और हवाई अड्डे पर कब्जा कर लिया है।’ गोमा में संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षक बल के एक अधिकारी ने विद्रोहियों के इस दावे की पुष्टि करते हुए कहा है कि हवाईअड्डा अब उनके कब्जे से बाहर चला गया है।
संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि अगर गोमा शहर नियंत्रण से बाहर जाता है तो इससे भयावह मानवीय संकट पैदा हो जाएगा। (एजेंसी)
First Published: Tuesday, November 20, 2012, 19:34