गोलीबारी बयां न कर सकने वाली त्रासदी : गवर्नर

गोलीबारी बयां न कर सकने वाली त्रासदी : गवर्नर

गोलीबारी बयां न कर सकने वाली त्रासदी : गवर्नर न्यूयॉर्क : अमेरिकी प्रांत कनेक्टीकट के गवर्नर डैनेल मैलॉय ने एक प्राथमिक स्कूल में हुई गोलीबारी को ‘बयां न कर सकने वाली त्रासदी’ करार दिया है। इस गोलीबारी में 20 बच्चे और छह वयस्क मारे गए।

स्थानीय मीडिया के अनुसार 24 वर्षीय रयान लांजा ने न्यूटाउन के सैंडी हूक एलीमेंटरी स्कूल में गोलीबारी की। इस हमलावर का शव भी स्कूल के भीतर से बरामद किया गया। इस स्कूल में 600 बच्चे पढ़ते हैं और गोलीबारी में 20 बच्चों की मौत हुई है। हमले में छह वयस्क भी मारे गए। माना जा रहा है कि हमलावर ने 100 राउंड गोलियां चलाईं।

मैलॉय ने कहा, ‘यह ऐसी त्रासदी है जिसे बयां नहीं किया जा सकता। आप इस तरह तरह की घटना को लेकर कभी तैयार नहीं रह सकते। इसमें हमारे कई नागरिक, प्यारे बच्चों को जान गवांनी पड़ी है।’’ कनेक्टीकट के पुलिस लेफ्टिनेंट पॉल वैंस ने कहा कि जांच चल रही है और और न्यूटाउन के निकट एक दूसरे स्थान पर एक और व्यक्ति का शव मिला।

उन्होंने मीडिया में आई इन खबरों के बारे में जानकारी देने से इंकार कर दिया कि लांजा के भाई का शव एक अपार्टमेंट से बरामद किया गया है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि गोलीबारी स्कूल की दो कक्षाओं में की गई। (एजेंसी)

First Published: Saturday, December 15, 2012, 11:45

comments powered by Disqus