Last Updated: Tuesday, December 11, 2012, 18:30
नाहा : जापान के तटरक्षक बल ने कहा है कि दो चीनी निगरानी जहाज आज पूर्वी चीन सागर में सेनकाकू द्वीप के समीप जापानी समुद्री सीमा में घुस आए।
क्योदो ने खबर दी है कि जब से जापान सरकार ने एक निजी मालिक से तीन द्वीप खरीदे हैं तब से चीन सरकार के जहाज ने इस समुद्री क्षेत्र में पंद्रहवीं बार कदम रखा है। ये तीनों द्वीप उन द्वीपों का हिस्सा हैं जहां की व्यवस्था जापानी चलाते हैं।
ओकिनावा प्रिफेक्चर के नाहा स्थित 11 वें क्षेत्रीय तटरक्षक मुख्यालय के अनुसार आज सेनकाकू समूह के कुबा द्वीप के समीप समुद्री क्षेत्र में उत्तरपूर्व दिशा से पहला जहाज 12 बजकर 13 मिनट पर आया जबकि दूसरा जहाज साढ़े बारह बजे आया।
जब जापान तटरक्षक बल के गश्ती दल ने चेतावनी दी तब एक जहाज ने इलेक्ट्रिक संदेश दिया, ‘‘आपका जहाज चीन की समुद्री सीमा में घुस आया है। कपया जल्दी हट जाइए।’’ क्योदो के अनुसार तटरक्षक बल ने कहा कि चीनी जहाज से भी रेडियो के माध्यम से यह भी कहा कि द्वीप चीनी क्षेत्र है। (एजेंसी)
First Published: Tuesday, December 11, 2012, 18:30