चीन के साथ विशेष संबंध चाहता है अमेरिका : जॉन केरी

चीन के साथ विशेष संबंध चाहता है अमेरिका : जॉन केरी

चीन के साथ विशेष संबंध चाहता है अमेरिका : जॉन केरीबीजिंग : अमेरिका के विदेश मंत्री जॉन केरी ने कहा कि उनका देश चीन के साथ `मजबूत, सामान्य और विशेष` संबंध चाहता है। अमेरिका का विदेश मंत्री बनने के बाद पहली बार चीन की आधिकारिक यात्रा पर पहुंचे केरी ने यह भी कहा कि इस एशियाई देश के पास दुनिया की समृद्धि के लिए असीम संभावनाएं हैं। लेकिन इसके लिए चीन और अमेरिका को साथ मिलकर काम करना होगा।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, केरी ने शनिवार को ब्रीफिंग के दौरान कहा, `अमेरिका और चीन दुनिया की सबसे ताकतवर अर्थव्यवस्थाएं हैं। दोनों संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के स्थाई सदस्य भी हैं। ऐसे में अमेरिका और चीन साथ मिलकर काम करें तो दुनियाभर को इसका फायदा होगा।`

केरी ने कहा, `चीन की सफलता में हमारा और अमेरिका की सफलता में चीन का हित है। हम अमेरिका में चीनी निवेश का स्वागत करते हैं।` उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच जल, परिवहन, ऊर्जा सहित बुनियादी ढांचे से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं और अन्य परियोजनाओं के बीच सहयोग की असीम संभावनाएं हैं। केरी ने यह भी कहा कि अमेरिका और चीन साइबर सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए साथ मिलकर काम करेंगे।

First Published: Sunday, April 14, 2013, 11:50

comments powered by Disqus