छात्रों की गिरफ्तारी पर कांगो में भारतीयों को धमकी

छात्रों की गिरफ्तारी पर कांगो में भारतीयों को धमकी

किनशासा : कांगो में युवकों के एक समूह ने भारत में अपने देश के 21 छात्रों की गिरफ्तारी को लेकर नाराजगी व्यक्त करते हुए यहां मौजूद भारतीय दुकानदारों को धमकी दी है।

ला गोम्बे में एक महिला कारोबारी ने बताया कि कई भारतीय दुकानदारों को कल धमकी दी गई।

कांगो की पुलिस का कहना है कि दुकानदारों की सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है, हालांकि संबंधित स्थानों पर सुरक्षा बल नहीं दिखे।

स्थानीय मीडिया का कहना है कि जालंधर में झगड़े के मामले में कांगो के 21 युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया। सोशल मीडिया में इस तरह की बातें फैली हैं कि इन युवकों पर भारत में नस्ली हमला किया गया तथा पुलिस ने उनके साथ बर्बरता दिखाई। (एजेंसी)

First Published: Friday, June 21, 2013, 09:12

comments powered by Disqus