जनता की पसंद, राजकुमार चार्ल्स बनें अगले राजा

जनता की पसंद, राजकुमार चार्ल्स बनें अगले राजा

जनता की पसंद, राजकुमार चार्ल्स बनें अगले राजा लंदन : ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ की ताजपोशी के भव्य हीरक जंयती समारोह बीतने के बाद एक सर्वेक्षण में उनके पुत्र प्रिंस चार्ल्स महारानी की जगह लेने के लिए जनता की पसंद के रूप में उभरे हैं। इस मामले में उन्होंने अपने पुत्र विलियम को पीछे छोड़ दिया है।

समाचार पत्र द टाइम्स के लिए किए गए एक अध्ययन में कहा गया है कि चार्ल्स (63) राजा बनने के लिए सबसे योग्य व्यक्ति माने जा रहे हैं। इससे पहले के अध्ययन में कहा जा रहा था कि राजसत्ता सीधे राजकुमार विलियम के पास जानी चाहिए।

करीब 15 दिन पहले 44 फीसदी लोगों ने कहा कि वे विलियम (29)) को अगले राजा के रूप में देखना चाहेंगे जबकि चार्ल्स को 38 प्रतिशत लोगों ने अपनी पसंद बताया था। लेकिन हीरक जयंती समारोहों के बाद यह आकड़ा एकदम पलट गया है।

इससे पहले 2005 में कराए गए सर्वेक्षण में पाया गया था कि रानी के उत्तराधिकारी के रूप में चार्ल्स सबसे उपयुक्त हैं। (एजेंसी)

First Published: Monday, June 11, 2012, 20:30

comments powered by Disqus