Last Updated: Monday, July 22, 2013, 10:21
तोक्यो : जापानी संसद के उपरी सदन के लिए हुए मतदान में प्रधानमंत्री शिंझो एबे के सत्ताधारी गठबंधन को पर्याप्त बहुमत मिल गया। इसके साथ ही गठंधन को संसद के दोनों सदनों में बहुमत और आर्थिक सुधारों को आगे बढ़ाने का जनादेश मिल गया।
यह जीत लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी की आर्थिक नीतियों के समर्थन का प्रतीक है जिसने जापान में अंतरिम आर्थिक सुधार की शुरआत की थी। इस चुनाव में जीत मिलने पर राजनीतिक रूप से अस्थिरता के शिकार जापान में स्थिरता का नया दौर शुरू होने की संभावना है।
इस जीत का मतलब है संसद के दोनों सदनों पर सरकार का नियंत्रण होगा और पिछले छह प्रधानमंत्रियों के छोटे-छोटे कार्यकाल के दौरान विधायी कार्यों में जो समस्याएं आयी वह समाप्त हो जाएंगी। यह जीत एबे को मजबूत बनाएगी जिससे वह जापान को पिछले दो दशक की आर्थिक रूग्णता से निकालने के लिए आवश्यक और मुश्किल ढांचागत सुधार कर सकेंगे। (एजेंसी)
First Published: Monday, July 22, 2013, 10:21