जापान में परमाणु सुरक्षा के नए उपाय पेश

जापान में परमाणु सुरक्षा के नए उपाय पेश

जापान में परमाणु सुरक्षा के नए उपाय पेश टोक्यो : जापान के परमाणु नियामकों ने सोमवार को नए सुरक्षा उपायों से जुड़ा एक मसौदा पेश किया जिसका उद्देश्य फुकुशिमा परमाणु आपदा जैसी गंभीर दुर्घटनाओं को रोकना या इसके परिणामों को कम से कम करना है।

परमाणु नियामक प्राधिकरण ने कहा कि विभागों को प्राकृतिक आपदाओं, हवाई हमलों या आतंकवादी घटनाओं से रियेक्टर संचालन को सुरक्षित बचाने के लिए विशेष सुरक्षा सुविधा वाला द्वितीयक नियंत्रण कक्ष बनाने की जरूरत है।

जापान के नए परमाणु सुरक्षा मानकों के जुलाई में प्रभावी होने की उम्मीद है। ये नए मानक वर्तमान मानकों की जगह लेंगे जो 2011 फुकुशिमा परमाणु आपदा के बीच अपर्याप्त साबित हुए हैं। (एजेंसी)

First Published: Monday, January 21, 2013, 17:01

comments powered by Disqus