जापान में संसद के उच्च सदन के लिए वोटिंग आज

जापान में संसद के उच्च सदन के लिए वोटिंग आज

जापान में संसद के उच्च सदन के लिए वोटिंग आज तोक्यो : जापान में संसद के उच्च सदन के लिए आज मतदान हो रहा है। उम्मीद की जा रही है कि इन चुनावों के जरिये प्रधानमंत्री शिन्जो एबे के हाथ मजबूत होंगे और उन्हें बेहद जरूरी समझे जा रहे आर्थिक सुधारों को आगे बढ़ाने की शक्ति मिल जाएगी।

उच्च सदन की 242 सीटों में से आधी सीटों के लिए चुनाव हो रहा है। कहा जा रहा है कि आगामी तीन वषरें के लिए यह अंतिम राष्ट्रीय चुनाव है। आम चुनावों में प्रधानमंत्री पद के लिए जीत हासिल करने के सात माह बाद एबे के कामकाज को पसंद करने वालों की संख्या 60 फीसदी से अधिक रही है। ऐसे में उनके सत्तारूढ़ दल की इन चुनावों में जीत पक्की समझी जा रही है। दोनों सदनों में नियंत्रण से एबे के एजेंडे की राह की राजनीतिक रकावटें दूर हो जाएंगी।

समर्थकों का कहना है कि दोनों सदनों में बहुमत से एबे को जापान की लंबे समय से चली आ रही कमजोर अर्थव्यवस्था में गैरलोकप्रिय बदलाव लाने का मौका मिल जाएगा। बहरहाल, उनके आलोचकों का कहना है कि सुधार सत्ता पर पकड़ मजबूत करने की एबे की तिकड़म है और वह संसद के दोनों सदनों में बहुमत मिलने के बाद अपना रूढ़िवादी सामाजिक एजेंडा ही आगे बढ़ाएंगे। (एजेंसी)


First Published: Sunday, July 21, 2013, 11:34

comments powered by Disqus