Last Updated: Monday, June 18, 2012, 09:18
हॉंगकॉंग: जापान के मुख्य द्वीप होन्शू के पूर्वी तट पर आज समुद्र में 6.4 तीव्रता का भूकंप आया। अमेरिकी भूगर्भ वैज्ञानिकों ने यह जानकारी दी। बहरहाल, भूकंप की वजह से सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई।
यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने बताया कि भूकंप सेन्दाई शहर से करीब 140 किमी दूर पूर्व में भारतीय समयानुसार, तड़के दो बज कर लगभग दो मिनट पर 31 किमी की गहराई पर आया।
पिछले साल जापान के पूर्वोत्तर में समुद्र में 9.0 तीव्रता का भूकंप आया था जिससे सुनामी उठी थी और करीब 19,000 लोग या तो मारे गए या लापता हो गए थे। इस प्राकृतिक आपदा के चलते फुकुशिमा परमाणु उर्जा संयंत्र भी क्षतिग्रस्त हो गया था। (एजेंसी)
First Published: Monday, June 18, 2012, 09:18