जापान में 7.2 तीव्रता वाले शक्तिशाली भूकंप के झटके

जापान में 7.2 तीव्रता वाले शक्तिशाली भूकंप के झटके

टोक्यो : उत्तरी जापान में शुक्रवार को 7.2 तीव्रता वाले शक्तिशाली भूकंप के झटके महसूस किए गए हालांकि सुनामी के संबंध में कोई चेतावनी नहीं जारी की गयी है।

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार भूकंप ग्रीनविच समयानुसार तड़के तीन बजकर पांच मिनट पर आया। तोक्यो से करीब 1490 किलोमीटर दूर रूस द्वारा प्रशासित कुरील द्वीपसमूह के पास भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसकी गहराई 122 किलोमीटर थी।

जापान के उत्तरी छोर पर स्थित होक्कादो की स्थानीय पुलिस ने बताया कि अभी तक नुकसान की कोई खबर नहीं है। उन्होंने कहा कि किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

भूकंप का केंद्र कुरील द्वीपसमूह के पास था जिन पर दूसरे विश्व युद्ध के आखिरी दिनों में सोवियत सेनाओं ने कब्जा कर लिया था। हालांकि इन द्वीपों पर जापान अपना दावा करता रहा है। (एजेंसी)

First Published: Friday, April 19, 2013, 14:26

comments powered by Disqus