Last Updated: Thursday, September 20, 2012, 08:49
जोहानिसबर्ग: जाम्बिया के पूर्व राष्ट्रपति केनेथ कौंडा ने गांधी विकास ट्रस्ट की ओर से दक्षिण अफ्रीका में शांति और भाईचारे के लिए साल 2012 का महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार ग्रहण किया।
महात्मा गांधी की पौत्री इला गांधी ने कौंडा को पुरस्कार प्रदान किया जो जाम्बिया रोडेशिया और दक्षिण अफ्रीका में दशकों तक दमन के खिलाफ उनके संघर्ष को मान्यता प्रदान करते हुए दिया गया है।
जाम्बिया ने अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस के नेताओं को आश्रय प्रदान किया था। (एजेंसी)
First Published: Thursday, September 20, 2012, 08:49