टाइम मैगजीन से मुस्लिम संगठन खफा - Zee News हिंदी

टाइम मैगजीन से मुस्लिम संगठन खफा

वाशिंगटन : गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी पर टाइम मैगजीन की कवर स्टोरी पर नाखुशी जताते हुए भारतीय मूल के अमेरिकी मुसलमानों के एक संगठन ने इस प्रतिष्ठित साप्ताहिक के खिलाफ ई-मेल, चिट्ठियों, ट्विटर एवं फेसबुक के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय अभियान चलाने का आज आह्वान किया।

 

मुस्लिम पीस कोलिशन के प्रवक्ता शैक साद ने कहा, ‘यह एक अनैतिक आलेख है। हम किसी ऐसे व्यक्ति का ऐसे महिमामंडन की उम्मीद नहीं करते हैं जो 10 साल पहले गुजरात में मुसलमानों के नरसंहार में शामिल रहा था।’

 

न्यूयॉर्क के इस संगठन ने अपने सदस्यों और समर्थकों को बड़े पैमाने पर ईमेल भेजकर टाइम मैगजीन के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय अभियान चलाने का आह्वान किया है। साद ने कहा कि इस संबंध में यह संगठन टाइम मैगजीन के संपादकीय बोर्ड से मिलेगा और इस आलेख से मुसलमानों की भावना को पहुंची ठेस से उसे अवगत कराएगा। (एजेंसी)

First Published: Monday, March 19, 2012, 10:45

comments powered by Disqus