'टोक्यो में आएगा शक्तिशाली भूकंप' - Zee News हिंदी

'टोक्यो में आएगा शक्तिशाली भूकंप'

 

टोक्यो : जापान की राजधानी टोक्यो को अगले चार साल के भीतर एक शक्तिशाली भूकंप के दहलाने की प्रबल आशंका है। एक अध्ययन में यह दावा किया गया है।

 

टोक्यो विश्वविद्यालय में भूकंप विज्ञान के विशेषज्ञों ने अपने अध्ययन में कहा है कि बीते साल 11 मार्च को आए शक्तिशाली भूकंप के बाद टोक्यो में भूकंप का खतरा बढ़ रहा है।

 

अध्ययन में कहा गया है कि टोक्यो में चार साल के भीतर जिस भूकंप के आने का खतरा है, उसकी तीव्रता सात से अधिक होगी।

 

पिछले साल 11 मार्च को जापान के उत्तरी हिस्से में शक्तिशाली भूकंप और सुनामी में हजारों लोग मारे गए थे।  (एजेंसी)

First Published: Tuesday, January 24, 2012, 19:32

comments powered by Disqus