तहव्वुर राणा के खिलाफ सजा का ऐलान आज

तहव्वुर राणा के खिलाफ सजा का ऐलान आज

तहव्वुर राणा के खिलाफ सजा का ऐलान आजशिकागो: मुंबई हमलों के आरोपी डेविड हेडली के साथी तहव्वुर राणा के खिलाफ आज सजा का ऐलान किया जाएगा। अमेरिका के शिकागो की अदालत फैसला सुनाएगी। राणा पर डेनमार्क के एक अखबार के दफ्तर पर हमले की साजिश का मुख्य आरोप है। शिकागो की अदालत डेनमार्क में एक अखबार के दफ्तर पर हमले की साजिश रचने के दोषी तहव्वुर राणा की सजा का ऐलान करेगी।

संघीय ग्रांड ज्यूरी ने 52 साल के राणा को डेनमार्क के अखबार ‘जिलांद्स पोस्टन’ पर जून 2011 में आतंकी हमले की साजिश रचने और लश्कर ए तैयबा को सहायता पहुंचाने का दोषी पाया था। राणा को 26/11 मुंबई आतंकी हमलों में संलिप्तता के आरोप में 2009 में गिरफ्तार किया गया था।

उसे इस आरोप से बरी कर दिया गया लेकिन भारतीय जांचकर्ताओं ने उस पर मुंबई हमलों में शामिल होने का आरोप लगाया है और वे उससे दोबारा पूछताछ करने की मांग कर रहे हैं। कार्यकारी अमेरिकी अटॉर्नी गैरी एस शैपिरो ने सरकार की ओर से शिकागो कोर्ट से स्थिति पत्र में राणा को 30 साल कैद की सजा का आदेश सुनाने की अपील की।

तहव्वुर राणा को पहले मुंबई हमले के सिलसिले में 2009 में गिरफ्तार किया गया था, लेकिन बाद में शिकागो की अदालत ने उसे इस मामले में बरी कर दिया था। हालांकि भारतीय जांचकर्ताओं ने उसे भी मुंबई हमलों में आरोपी बनाया है।

राणा पाकिस्तानी मूल का कनाडाई नागरिक है. उस पर मुंबई हमलों के आरोपी और पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी नागरिक दाउद गिलानी उर्फ डेविड हेडली और आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के नापाक इरादों के लिए पैसे के इंतजाम करने के भी आरोप हैं। (एजेंसी)

First Published: Thursday, January 17, 2013, 10:01

comments powered by Disqus