Last Updated: Monday, December 10, 2012, 09:35
ताईपेई : ताईवान की सिंचु काउंटी में यात्रियों से भरी एक पर्यटक बस खाई में गिर गई, जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए।
घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, दुर्घटना रविवार दोपहर को हुई। बस में 22 पर्यटक सवार थे। बस न्यू ताईपेई सिटी से निकली थी। बस पहाड़ियों के बीच से गुजर रही थी कि चालक ने संतुलन खो दिया और बस खाई में जा गिरी।
घायलों में अधिकतर की उम्र 50 से 60 वर्ष के बीच है। उन्हें इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल में ले जाया गया है। (एजेंसी)
First Published: Monday, December 10, 2012, 09:35