Last Updated: Monday, August 27, 2012, 16:11
कांधार : तालिबान उग्रवादियों ने आज तड़के दक्षिणी प्रांत हेलमंड में अफगान सेना की एक चौकी पर हमला करके उसपर कब्जा कर लिया और 10 सैनिकों की हत्या कर दी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
प्रांत के वशीर जिले में हुए इस हमले में चार सैनिक घायल हुए और छह अन्य लापता हैं। वरिष्ठ क्षेत्रीय पुलिस अधिकारी कर्नल मोहम्मद इस्माइल ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने कहा, वशीर जिले में हमारी चौकियों में से एक पर हमला किया गया। हमले में दस सैनिक मारे गए। (एजेंसी)
First Published: Monday, August 27, 2012, 16:11