Last Updated: Saturday, May 12, 2012, 07:58
लंदन : अरब सागर में समुद्री लुटेरों ने चालक दल के 15 सदस्यों समेत एक तेल टैंकर का अपहरण कर लिया है। चालक दल में भारतीय भी शामिल हैं। लाइबेरिया के जहाज स्माइरनी पर 135000 टन तेल लदा है, जिसे ओमान के तट पर समुद्री लुटेरों ने अगवा कर लिया।
जहाज के संचालक ने कहा कि गुरुवार को अंतर्राष्ट्रीय समयानुसार 11.50 बजे के बाद चालक दल के सदस्यों से कोई सम्पर्क नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि 15 सदस्यीय चालक दल में भारत एवं फिलीपींस के नागरिक शामिल हैं।
डाकुओं ने ओमान के समुद्र तट से 630 किमी की दूरी पर इस जहाज को अपने कब्जे में ले लिया। यह इस जहाज की दूसरी यात्रा थी।
अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन के अनुसार सोमालियाई समुद्री लुटेरों के चंगुल में वर्तमान में 17 जहाज एवं चालक दल के 300 सदस्य हैं। (एजेंसी)
First Published: Saturday, May 12, 2012, 20:08