Last Updated: Wednesday, February 13, 2013, 15:30
बैंकाक : थाईलैंड की सेना ने आज सुबह हुए संघर्ष में कम से कम 17 उग्रवादियों को ढेर कर दिया। घटना नराथिवाट प्रांत के बाचो की है जो मलेशिया की सीमा के पास है और देश के तीन मुस्लिम बहुल प्रांतों में से एक है।
‘नेशन’ की खबर के अनुसार मशीनगनों से लैस और सैन्य वर्दी पहने उग्रवादियों पर नौसेनिकों ने हमला बोल दिया। नौसेनिकों को दरअसल हमले की सूचना मिल गयी थी। अनेक वेबसाइटों पर मृतकों के शवों की तस्वीरें डाली गयीं हैं। देश में अलगाववादी उग्रवादियों और सरकारी सुरक्षा बलों के बीच किसी गोलीबारी की घटना में मारे गये उग्रवादियों की यह संख्या काफी अधिक है।
एक सैन्य प्रवक्ता ने थाई टेलीविजन को बताया कि नौसेनिक पहले से तैयार थे और उग्रवादियों के इंतजार में थे। स्थानीय नागरिकों ने उन्हें उग्रवादियों के आने की सूचना दी थी। सैन्य प्रवक्ता ने आने वाले उग्रवादियों की संख्या 100 के आसपास बताई। यह हमला पिछले कुछ सालों का सबसे खतरनाक हमला है। इसमें कोई सैनिक हताहत नहीं हुआ और घायलों की संख्या नहीं बताई गयी है। (एजेंसी)
First Published: Wednesday, February 13, 2013, 15:30