Last Updated: Wednesday, August 1, 2012, 16:54
ज़ी न्यूज ब्यूरो बीजिंग: दक्षिण चीन सागर में भारत और वियतनाम अगर तेल-गैस खोजने का कार्य जारी रखते हैं तो चीन सरकार को कड़ा रुख अपनाना चाहिए। चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने अपनी सरकार को यह सलाह दी है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने भी दक्षिण चीन सागर पर कड़ा रुख अपनाने का संकेत दिया। बिना किसी देश देश का नाम लिए बिना यह कहा कि उनका देश दक्षिण चीन सागर में किसी और का दखल बर्दाश्त नहीं करेगा।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने चीन के सबसे बड़े निगरानी पोत को समुद्र में उतारे जाने के एक दिन बाद यह बयान दिया। उन्होंने निगरानी पोत का जिक्र करते हुए कहा, हम दक्षिण चीन सागर में निगरानी कड़ी रखना चाहते हैं। यह हमारा इलाका है और दूसरा कोई देश इस पर दावा करे यह हम कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे।
दक्षिणी चीन सागर चीन के दक्षिण में स्थित एक सीमांत सागर है। यह प्रशांत महासागर का एक भाग है, जो सिंगापुर से लेकर ताईवान की खाड़ी लगभग 35,00,000 वर्ग किमी में फैला हुआ है।
First Published: Wednesday, August 1, 2012, 16:54