दुनिया का सबसे ऊंचा टावर खुला - Zee News हिंदी

दुनिया का सबसे ऊंचा टावर खुला


टोक्यो : जापान स्थित 'टोक्यो स्काईट्री' नाम का दुनिया का सबसे ऊंचा टीवी और रेडियो प्रसारण टावर मंगलवार को जनता के लिए खोल दिया गया। समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार 2,080 फीट ऊंचाई वाले टावर का निर्माण कार्य फरवरी 2012 में पूरा हुआ। यह टावर प्रसारण, अवलोकन प्लेटफार्मो और मनोरंजन केन्द्रों जैसी सुविधाएं प्रदान करता है।

 

टावर में आने वाले लोगों का गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए 400 कर्मचारियों को दो महीने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जुलाई से टावर भ्रमण की टिकटें इंटरनेट के माध्यम से भी खरीदी जा सकेंगी।  टावर का निर्माण कार्य वर्ष 2008 में शुरू हुआ था। यह 1,093 फीट की ऊंचाई वाले 'टोक्यो टावर' की जगह लेगा। काफी सारी ऊंची-ऊंची इमारतों से घिर जाने की वजह से अब 'टोक्यो टावर' डिजिटल टीवी और एफ रेडियो का प्रसारण करने में सक्षम नहीं रहा है।
'टोक्यो स्काइट्री' का निर्माण पांच लाख 80 हजार मजदूरों की मदद से किया गया और इस पर 80 करोड़ डॉलर से अधिक की लागत आई।

(एजेंसी)

First Published: Tuesday, May 22, 2012, 22:46

comments powered by Disqus