दुनिया की सबसे उम्रदराज महिला का निधन

दुनिया की सबसे उम्रदराज महिला का निधन

वाशिंगटन: दुनिया की सर्वाधिक उम्रदराज महिला दीना मैनफ्रेदिनी का सोमवार को निधन हो गया। वह 115 वर्ष की थीं। करीब दो सप्ताह पहले ही दीना को विश्व की सर्वाधिक उम्रदराज व्यक्ति होने का खिताब मिला था। अमेरिकी मीडिया ने बताया, दीना की पोती लोरी लोग्ली ने उनके निधन की पुष्टि की। उन्होंने मौत के कारणों के बारे में जानकारी नहीं दी है।

गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड के अनुसार, जॉर्जिया के बेसी कूपर के निधन के बाद पिछले महीने ही दीना को दुनिया की सबसे उम्रदराज व्यक्ति घोषित किया गया था। (एजेंसी)

First Published: Tuesday, December 18, 2012, 08:37

comments powered by Disqus