दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला का निधन

दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला का निधन

टोक्यो : जापान के अधिकारियों का कहना है कि दुनिया की सबसे उम्रदराज महिला का निधन हो गया है। वह 115 साल की थी।

कोतो ओकुबो का कल टोक्यो के निकट कावासाकी सिटी में निधन हो गया। स्थानीय प्रशासन के अधिकारी मित्शुरो कोजुका ने बताया कि परिजनों ने निधन का कारण नहीं बताया है।

कोतो का जन्म 24 दिसंबर 1897 को हुआ था। अमेरिका की दीना मैनफ्रेदिनी की मौत के बाद कोतो को विश्व की सबसे बुजुर्ग महिला का खिताब दिया गया था। (एजेंसी)

First Published: Sunday, January 13, 2013, 15:02

comments powered by Disqus