दुनिया की सबसे हसीन महिला ! - Zee News हिंदी

दुनिया की सबसे हसीन महिला !



ज़ी न्‍यूज ब्‍यूरो

 

लंदन : दुनिया की सबसे हसीन महिला हकीकत में, नहीं। हम बात कर रहे हैं उस दावे की जिसे कुछ वैज्ञानिकों ने किया है। वैज्ञानिकों ने दुनिया की सबसे हसीन महिला की तस्‍वीर बना लेने का दावा किया है। उसकी केट मिडिलटन जैसी रेशमी जुल्‍फें हैं, तो चेरिल कोल जैसी नशीली आंखें हैं। उसके रसीले होठ हालीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री एंजोलिना जोली से मेल खाते हैं, तो गुलाबी गाल कायरा नाइटले से मिलते जुलते हैं।

 

डेली मेल के मुताबिक सबसे खूबसूरत महिला का चेहरा गढ़ने के लिए वैज्ञानिकों ने एक सर्वे को आधार बनाया। इसमें शामिल करीब 9000 महिलाओं को दुनिया की सबसे हसीन महिलाओं की तस्‍वीर दिखाई गई थी। इसके बाद उनसे पूछा गया था कि वह इन महिलाओं के चेहरे के किसी भाग को सबसे ज्‍यादा सराहेंगी।

 

प्रतिभागियों से मिले जवाबों के बाद इसके मद्देनजर सबसे आकर्षक फीचर्स की एक सूची तैयार की गई और इसे कंप्‍यूटर में अपलोड किया गया। फिर एक सॉफ्टवेयर के जरिए इससे सबसे खूबसूरत महिला के चेहरे का आकार गढ़ दिया गया। यदि यकीन करें तो वह आकार बन गई दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला।

First Published: Sunday, January 8, 2012, 18:14

comments powered by Disqus