Last Updated: Wednesday, July 24, 2013, 09:20

लंदन: प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन के पुत्र के जन्म पर ब्रिटेन में जश्न का माहौल है। शाही तख्त के नये वारिस की पहली झलक पाने के लिए भारी संख्या में लोग अस्पताल में उमड़ पड़े। मीडिया में इस नन्हे राजकुमार की तस्वीर भी जारी की गई जिसमें उसके मासूम चेहरे को देखा जा सकता है।
विलियम ने अपने नन्हें राजकुमार की ओर संकेत करते हुए कहा, हमें इससे ज्यादा खुशी नहीं मिल सकती थी। हालांकि उनके शिशु का नामकरण अभी नहीं किया गया है। 31 वर्षीय डचेज आफ कैम्ब्रिज ने बीती शाम स्थानीय समयानुसार चार बजकर 24 मिनट पर मध्य लंदन स्थित सेंट मेरी हास्पिटल के निजी लिंडो विंग में नन्हे राजकुमार को जन्म दिया।

विलियम ने लोगों से कहा कि बच्चे की शक्ल मां पर गई है। वहीं केट ने कहा कि इस अनुभव को बयां नहीं किया जा सकता। 2013 नवजातों को मिलेंगे चांदी के सिक्के. ब्रिटेन की शाही टकसाल 2,013 नवजात बच्चों को चांदी के `लकी` सिक्के देगी। ये बच्चे ठीक उसी दिन जन्मे हैं जिस दिन प्रिंस कैंब्रिज का जन्म हुआ। (एजेंसी)
First Published: Wednesday, July 24, 2013, 09:09