Last Updated: Monday, January 7, 2013, 19:21
लंदन : दोनों विश्व युद्धों के गवाह और ब्रिटेन के 24 प्रधानमंत्रियों को आते-जाते देखने वाले देश के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति का 110 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके मित्रों ने आज बताया कि सेना के पूर्व कप्तान और शिक्षक रेग डीन का शनिवार को निधन हो गया। उनकी उम्र 110 वर्ष 63 दिन थी।
‘सन’ की खबर के अनुसार, डीन का जन्म चार नवंबर 1902 को स्टाफोर्डशायर में हुआ था। उन्हें जून 2010 को ब्रिटेन का सबसे बुजुर्ग व्यक्ति घोषित किया गया था।
द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान वे बर्मा (म्यांमा) में तैनात थे। उन्होंने 80 वर्ष की उम्र में अवकाश ग्रहण किया। उन्होंने तीन बार विवाह किया था। (एजेंसी)
First Published: Monday, January 7, 2013, 19:21