Last Updated: Wednesday, July 11, 2012, 15:01
तोक्यो : जापान ने विवादित द्वीपों की ओर चीन की तीन नौकाओं के गश्त लगाने से बढ़े विवाद के बीच आज यहां चीन के राजूदत को तलब किया।
जापानी तटरक्षक बल ने बताया कि चीन की नौकाएं पूर्वी चीन सागर के द्वीपों के निकट जापानी जल क्षेत्र में प्रवेश कर गईं। पूर्वी चीन सागर को जापान में सेंकाकु कहा जाता है।
चीन की नौकाओं के अपने जलक्षेत्र में प्रवेश करने की जानकारी मिलते ही जापान के विदेश मंत्रालय ने चीन के राजदूत को तलब करके कड़ा विरोध दर्ज कराया गया।
जापान के मुख्य कैबिनेट सचिव ओसामू फुजिमुरा ने बताया, यह स्पष्ट है कि ऐतिहासिक और कानूनी रूप से यह जापान का क्षेत्र है। (एजेंसी)
First Published: Wednesday, July 11, 2012, 15:01