Last Updated: Saturday, October 6, 2012, 09:25
जोहानिसबर्ग : दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति जैकब जूमा ने यहां विशाल मस्जिद परिसर का उद्घाटन किया। यह मस्जिद दक्षिण गोलार्ध में सबसे बड़ी है और इसका निर्माण तुर्की के प्रसिद्ध सेलिमिया मस्जिद के माडल के आधार पर किया गया है।
मस्जिद का निर्माण 2.4 करोड़ डॉलर की लागत से हुआ है। निजामिया मस्जिद दक्षिण गोलार्ध में सबसे बड़ी मस्जिद बन गई है। इससे पहले डरबन की ग्रेस स्ट्रीट मस्जिद सबसे बड़ी मस्जिद थी। (एजेंसी)
First Published: Saturday, October 6, 2012, 09:25