‘द. चीन सागर विवाद का हल कानूनों के अनुसार हो’

‘द. चीन सागर विवाद का हल कानूनों के अनुसार हो’


हनोई : दक्षिणी चीन सागर में विवादित तेल ब्लॉकों को लेकर चीन तथा उसके पड़ोसियों के बीच विवाद बढ़ने के बीच भारत ने आज कहा कि यह क्षेत्र उसकी उर्जा सुरक्षा के लिए काफी महत्वपूर्ण है और इस विवाद का हल अंतरराष्ट्रीय कानूनों के अनुरूप होना चाहिए। क्षेत्र में बढ़ते तनाव पर चिंता व्यक्त करते हुए वियतनाम में भारतीय राजदूत रंजीत राय ने कहा कि भारत का आधा निर्यात एवं आयात दक्षिणी चीन सागर के जरिए ही होता है। उन्होंने कहा कि भारत अपने आप को इस द्वीपसमूह का तथा इसके विकास का अभिन्न अंग समझता है।

उन्होंने यहां कहा कि विवाद का हल अंतरराष्ट्रीय कानूनों के अनुसार होना चाहिए। दक्षिणी चीन सागर काफी महत्चवपूर्ण है और अंतरराष्ट्रीय पोतों की सुरक्षा की ओर ध्यान दिया जाना चाहिए ताकि निर्यात एवं आयात पर असर नहीं पड़े। चीन विवाद का हल अंतरराष्ट्रीय कानूनों के अनुसार किए जाने का विरोध करता रहा है। वह जोर देता रहा है कि विवाद का हल संबंधित देशों के साथ द्विपक्षीय वार्ताओं से हो। (एजेंसी)

First Published: Friday, July 6, 2012, 14:02

comments powered by Disqus