‘निर्वस्त्र’ प्रिंस हैरी 20 मिनट तक करते रहे 'किस'

‘निर्वस्त्र’ प्रिंस हैरी 20 मिनट तक करते रहे 'किस'

लंदन : एक ब्रिटिश महिला ने दावा किया है कि लास वेगास की पार्टी में शराब के नशे में प्रिंस हैरी ने उन्हें चूमा था। महिला के अनुसार वह उस समय हैरी के उस होटल सुइट में मौजूद लोगों में शामिल थी जब हैरी ने अपने सारे कपड़े उतार लिए थे।

कैरी रिचर्ट नाम की इस 32 वर्षीय महिला ने कहा, यह प्यार नहीं था, बस आनंद के लिए था। हैरी शराब के नशे में थे, मैं वहां 15 से 20 मिनट तक थी।

पीपुल पत्रिका की खबर के अनुसार रिचर्ट ने कहा कि वह उन नौ युवा महिलाओं में शामिल थीं जिन्हें पार्टी में शामिल होने के लिए चुना गया था। इसके बाद हैरी उन्हें अकेले अपने साथ ले गए। रिचर्ट ने हैरी से बात की और दोनों ने एक दूसरे को चूमा।

उन्होंने कहा, हमने एक दूसरे को चूमा। वह उस समय नग्न अवस्था में थे। हमने 15 से 20 मिनट तक एक दूसरे को चूमा।
हाल ही में अमेरिकी वेबसाइट टीएमजेड ने प्रिंस हैरी की यह नग्न तस्वीरें प्रकाशित की थीं जिसके बाद ब्रिटेन में विवाद पैदा हो गया। (एजेंसी)

First Published: Sunday, September 2, 2012, 18:09

comments powered by Disqus