Last Updated: Thursday, August 9, 2012, 15:03

कोलंबस (अमेरिका) : चांद पर कदम रखने वाले दुनिया के पहले शख्स नील आर्मस्ट्रांग के दिल का ऑपरेशन हुआ है। 82 साल के आर्मस्ट्रांग ऑपरेशन के बाद आराम कर रहे हैं। यह अभी साफ नहीं है कि आर्मस्ट्रांग की सर्जरी कहां हुई है। आर्मस्ट्रांग की पत्नी कारोल से बात करने वाले वाले नासा के एक प्रवक्ता ने कहा कि ऑपरेशन के बाद पूर्व अंतरिक्ष यात्री आराम कर रहे हैं। बीते रविवार को उनका 82वां जन्मदिन था।
नासा के प्रशासक चार्ल्स बोल्डेन ने फेसबुक पर जारी एक बयान में आर्मस्ट्रांग के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। आर्मस्ट्रांग ‘अपोलो-11’ अंतरिक्षयान से 20 जुलाई, 1969 को चांद पर पहुंचे थे। उन्होंने अपने साथी अंतरिक्ष यात्री एडविन एल्ड्रिन के साथ करीब तीन घंटे तक चांद पर चहलकदमी की थी। (एजेंसी)
First Published: Thursday, August 9, 2012, 15:03