नेपाल में असंभव है राजशाही की वापसी : प्रचंड

नेपाल में असंभव है राजशाही की वापसी : प्रचंड

नेपाल में असंभव है राजशाही की वापसी : प्रचंडकाठमांडू : नेपाल की सत्तारूढ़ माओवादी पार्टी के प्रमुख पुष्प कमल दहल प्रचंड ने शुक्रवार को कहा कि देश में राजतंत्र की वापसी होना संभव नहीं है।

पूर्व नरेश एवं अपदस्थ शासक ज्ञानेन्द्र ने कुछ दिन पहले कहा था कि लोग यदि चाहें तो देश में राजतंत्र लौट सकता है।

प्रचंड ने कहा, राजतंत्र की बहाली इस वक्त बिल्कुल असंभव है। वर्ष 2008 में यहां राजतंत्र का उन्मूलन कर दिया गया था।

उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा, यह दिन में सपने देखने जैसा है, जो वास्तविक जीवन में संभव नहीं है। नेपाली जनता आगे बढ़ गई है और इतिहास में पीछे नहीं लौटने जा रही।

प्रचंड ने कहा, नेपाल की जनता उन लोगों की किसी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं करेगी जो राजतंत्र की बहाली की बात रह रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार को उन लोगों के प्रति सख्ती से पेश आना चाहिए जो राजतंत्र की बहाली की बात कर रहे हैं। (एजेंसी)


First Published: Friday, July 13, 2012, 19:36

comments powered by Disqus