नेपाल में भूस्खलन, सात लोगों की मौत

नेपाल में भूस्खलन, सात लोगों की मौत

काठमांडो : उत्तर नेपाल में इलम के निकट मेची राजमार्ग पर भूस्खलन की चपेट में पांच वाहनों के आने से कम से कम सात लोगों की मौत हो गई सात अन्य लापता हैं। पुलिस ने आज बताया कि भारी वष्रा के कारण रात में भूस्खलन हुआ और मेची राजमार्ग से लगे इलाके में कई ट्रक, पिक-अप वैन और एक कार दब गए।

दुर्घटना के तुरंत बाद एक पिक-अप वैन में सफर कर रहे सात लोगों को बचा लिया गया। अभी यह साफ नहीं हुआ है कि दुर्घटना के समय ट्रक पर कितने लोग सवार थे। दुर्घटना की चपेट में आए सभी वाहन झापा से इलम जा रहे थे।

इससे पहले स्थानीय मीडिया की रिपोटोर्ं में दावा किया गया था कि भूस्खलन के बाद लापता होने वाले लोगों के पांच भारतीय भी शामिल हैं। बहरहाल, बाद में पुलिस ने साफ किया कि इस दुर्घटना में प्रभावित होने वालों में कोई भारतीय शामिल नहीं है।

समाचार वेबसाइट ‘माईरिपब्लिका’ की एक रिपोर्ट के अनुसार लापता लोगों की शिनाख्त सुनिश्चित की जा रही है। भूस्खलन के चलते मेची राजमार्ग पर यातायात बाधित हो गया। रिपोर्ट के अनुसार पुलिस, सैन्यकर्मी और स्थानीय लोगों ने आज तड़के से ली लापता लोगों के लिए खोज और बचाव अभियान शुरू कर दिया है। (एजेंसी)

First Published: Monday, October 1, 2012, 19:16

comments powered by Disqus